Kanpur-चमनगंज में झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पर थूकने वाला इकलाख गिरफ्तार


कानपुर में चमनगंज क्षेत्र को हॉटस्पॉट इलाका बनाया गया है। रविवार को यहां इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया था यहां दो पक्षों में पानी को लेकर झगड़ा हो गया। सूचना मिलते ही चमनगंज थाने के एक सिपाही राहुल और होमगार्ड अमित पाण्डेय झगड़ा सुलझाने पहुंचे थे तभी अराजकतत्वों ने सिपाहियों पर छतों से थूकना शुरू कर दिया था 


सीओ सीसामऊ त्रिपुरारी पाण्डेय ने बताया कि पुलिसकर्मियों पर थूकने की घटना को लेकर होमगार्ड अमित ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमे प्रेमनगर निवासी इखलाख को गिरफ्तार किया गया है।


Comments