Lockdown-सैर करने निकले तो होंगे गिरफ्तार, एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश।

कानपुर- शहर में ताबड़तोड़ कोरोना पॉजिटिव मामले के बढ़ने के बाद पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। एसएसपी अनन्तदेव ने सभी चौकी इंचार्ज व पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया है कि रविवार सुबह 5:00 बजे से 9:00 बजे तक लाक डाउन प्रभावी ढंग से लागू कराना है जिसमें समस्त चौकी इंचार्ज अपने अपने क्षेत्र में रोड पर निकलकर आने जाने वाले व्यक्तियों को गिरफ्तार करेंगे  तथा उनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आएंगे एवं वाहनों को मौके पर ही सीज करने की कार्रवाई की जाएगी इसी प्रकार शाम को 5 बजे से 9 बजे तक भी लॉक डाउन की कार्रवाई करेंगे।


Comments