Kanpur- सपा विधायक ने हठयोग के बाद पानी के लिए मुख्यमंत्री को अपने खून से लिखा खत


कानपुर के हालसी रोड पानी की टंकी को चालू करवाने के लिए 3 दिन से हठयोग धरना पर बैठे आर्य नगर से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अमिताभ बाजपेई ने बुधवार को अपने खून से खत लिखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा है। उनके धरने का आज तीसरा दिन है।


 


विधायक की मांग है कि हालसी रोड की पानी टंकी से जलापूर्ति चालू कराई जाए, जो बनने के बाद भी लंबे समय से बंद पड़ी है। इसके साथ ही उन्होंने पाइपलाइन की कनेक्टिविटी का दावा करने वाले जल निगम के अफसरों पर भी सवाल उठाए हैं और कहा है कि वह सच्चाई को छिपा रहे रहे हैं ताकि उनके दावों की पोल न खुल जाए।


 



विधायक ने कहा कि जब तक पानी की टंकी चालू नहीं हो जाती तब तक वह अपना हठयोग धरना जारी रखेंगे। तीसरे दिन भी किसी अधिकारी ने उनके धरने का जब संज्ञान नहीं लिया तो उन्होंने मुख्यमंत्री को अपने खून से खत लिखा।



बताते चलें कि टंकी चालू न होने के कारण हालसी रोड समेत आधा दर्जन मोहल्लों में या तो लो प्रेशर से पानी आता है या आधे घंटे से ज्यादा नहीं आता। इस समस्या से लोग लंबे समय से जूझ रहे हैं।


Comments