यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 38 IAS अधिकारियों के तबादले,अंकुर कौशिक KDA उपाध्यक्ष, नेहा जैन केस्को MD बनी।


अभय त्रिपाठी / tv99news
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 38 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस सूची में कई जिलों के जिलाधिकारी, नगर आयुक्त और शासन के विशेष सचिव स्तर के अधिकारी शामिल हैं। 
प्रमुख तबादले
नए जिलाधिकारी
• देवरिया: मधुसूदन हुल्गी, जो अभी तक विशेष सचिव, मा0 मुख्यमंत्री थे • जौनपुर: सैमुअल पाल एन0, प्रबंध निदेशक, केस्को • मऊ: आनन्द वर्धन, उपाध्यक्ष, गोरखपुर विकास प्राधिकरण • महाराजगंज: गौरव सिंह सोगरवाल, नगर आयुक्त, गोरखपुर • फिरोजाबाद: संतोष कुमार शर्मा, जिलाधिकारी, महाराजगंज • मुरादाबाद: राजेंद्र पैंसिया, जिलाधिकारी, संभल • संभल: अंकित खंडेलवाल, नगर आयुक्त, आगरा • प्रतापगढ़: अभिषेक पाण्डेय, अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त 
नगर निगम और प्राधिकरण
• नगर आयुक्त, गोरखपुर: अजय जैन, मुख्य विकास अधिकारी, लखनऊ • नगर आयुक्त, आगरा: संतोष कुमार वैश्य, मुख्य विकास अधिकारी, गाजीपुर • उपाध्यक्ष, GDA गोरखपुर: अभिनव गोपाल, CDO गाजियाबाद • उपाध्यक्ष, KDA कानपुर: अंकुर कौशिक, CEO, राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण 
शासन स्तर पर फेरबदल
• विशेष सचिव, मा0 मुख्यमंत्री: अनुज सिंह, जिलाधिकारी, मुरादाबाद • विशेष सचिव, राजस्व विभाग: दिव्या मित्तल, जिलाधिकारी, देवरिया • विशेष सचिव, IT एवं इलेक्ट्रॉनिक्स: समीर, विशेष सचिव, वित्त विभाग • सचिव, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग: हरिकेश चौरसिया, विशेष सचिव, आयुष विभाग 
मुख्य विकास अधिकारी बदले गए
हरदोई, गाजीपुर, गाजियाबाद, गोण्डा और लखनऊ में नए CDO की तैनाती की गई है। नेहा ब्याडवाल को हरदोई, आलोक प्रसाद को गाजीपुर, कुमार सौरभ को गाजियाबाद, दयानन्द प्रसाद को गोण्डा और प्रफुल्ल कुमार शर्मा को लखनऊ का CDO बनाया गया है।

अन्य अहम बदलाव
• शिव सहाय अवस्थी, जिलाधिकारी प्रतापगढ़ को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उ0प्र0 राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण बनाया गया • अल्का वर्मा, निदेशक प्रशासन को विशेष सचिव, वित्त विभाग तथा रजिस्ट्रार, फर्म चिट्स एवं सोसायटी बनाया गया • निधि बंसल को निदेशक प्रशासन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं बनाया गया • चन्द्र शेखर को विशेष सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग बनाया गया 
सभी अधिकारियों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Comments