यूपी में कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों को मिले विभाग, सरकार ने जारी की जिम्मेदारियों की सूची

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राज्य सरकार ने नव नियुक्त मंत्रियों को विभागों का आवंटन कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सिफारिश पर जारी आदेश के अनुसार सभी मंत्रियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।
सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार भूपेंद्र चौधरी को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। मनोज पाण्डेय को खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग सौंपा गया है।
अजीत सिंह पाल को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, जबकि सोमेन्द्र तोमर को राजनैतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की जिम्मेदारी मिली है।
भीमती कृष्णा पासवान को पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग सौंपा गया है। कैलाश सिंह राजपूत को ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत, सुरेन्द्र दिलेर को राजस्व तथा हंसराज विश्वकर्मा को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग में जिम्मेदारी दी गई है।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह विभागीय आवंटन क्षेत्रीय, सामाजिक और संगठनात्मक संतुलन साधने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सरकार प्रशासनिक सक्रियता बढ़ाने और विभिन्न वर्गों में राजनीतिक संदेश देने की कोशिश कर रही है।
नए मंत्रियों के विभाग संभालने के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में योजनाओं और परियोजनाओं को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Tags:
#UPTVLive #UPBreaking #Lucknow #YogiCabinet #CabinetExpansion #UPCabinetExpansion #YogiAdityanath #UttarPradesh #UPPolitics #MinisterPortfolio #PoliticalNews #BreakingNews #HindiNews #UPNews #BJP #GovernmentOfUP #LatestNews #PortfolioAllocation #2027Election #YogiGovernment

Comments