यूपी : भाजपा की नई प्रदेश टीम घोषित, कानपुर क्षेत्र की कमान राम किशोर साहू को; प्रकाश पाल बने पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष...

कानपुर/लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक पुनर्गठन करते हुए प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों और अन्य महत्वपूर्ण दायित्वों की घोषणा कर दी है। नई टीम में कानपुर क्षेत्र को विशेष प्रतिनिधित्व मिला है। पार्टी ने राम किशोर साहू को कानपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया है, जबकि कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल को पदोन्नति देते हुए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार संगठन में यह बदलाव आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों और सामाजिक समीकरणों को साधने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

कानपुर क्षेत्र को मिली नई कमान

भाजपा ने छह क्षेत्रों के लिए क्षेत्रीय अध्यक्षों की घोषणा की है। इनमें पश्चिम क्षेत्र से नवाब सिंह नागर, ब्रज क्षेत्र से पूरन लाल लोधी, कानपुर क्षेत्र से राम किशोर साहू, अवध क्षेत्र से अवधेश द्विवेदी, काशी क्षेत्र से अशोक चौरसिया और गोरखपुर क्षेत्र से विनोद राय को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कानपुर क्षेत्र के नए अध्यक्ष राम किशोर साहू को संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और आगामी चुनावी रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।


क्षेत्रीय अध्यक्ष से प्रदेश अध्यक्ष बने प्रकाश पाल

नई सूची में सबसे चर्चित नामों में प्रकाश पाल का नाम शामिल है। मार्च 2023 में उन्हें कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया था। संगठन में सक्रिय भूमिका और पिछड़े वर्ग के बीच मजबूत पकड़ के चलते अब पार्टी नेतृत्व ने उन्हें पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसे संगठन में उनके बढ़ते प्रभाव और पिछड़े वर्ग के वोट बैंक को मजबूत करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

प्रदेश उपाध्यक्ष

सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल, देवेश कोरी, प्रियंका रावत, दुर्जय शाक्य, रमेश सिंह, नीरज सिंह, अर्चना मिश्रा, पूजा पाल, शंकर गिरी, कामेश्वर सिंह, डॉ. कृतिका अग्रवाल, सुरेश मौर्य, राजेश यादव, कृष्ण बिहारी राय और आलोक गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।


प्रदेश ममहामंत्री

रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेश मंत्री

विजय शिवहरे, बसंत त्यागी, शिवभूषण सिंह, सहजानंद राय, अंकुर शर्मा, अनिल यादव, अवधेश श्रीवास्तव, विजय राजभर, प्रमेन्द्र जांगड़ा विश्वकर्मा, किरण लोधी निषाद, राकेश बिंद, संध्या सिंह चौहान (लुनिया), रजनी पांडेय, राहुल वाल्मीकि, महाभया नागर, दीपमाला संतोषी, सुहासिनी जायसवाल, चंदन शर्मा और आकांक्षा सोनकर को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।


मोर्चा अध्यक्षों की सूची

  • युवा मोर्चा – रोहित मिश्रा
  • पिछड़ा वर्ग मोर्चा – प्रकाश पाल
  • किसान मोर्चा – देवेंद्र सिंह
  • अनुसूचित मोर्चा – अशोक रावत
  • महिला मोर्चा – सरोज कुशवाहा
  • अनुसूचित जनजाति मोर्चा – विद्यामूषण गोंड

कार्यालय एवं मीडिया टीम

भारत दीक्षित को कार्यालय मंत्री, अतुल अवस्थी और लक्ष्मण सिंह को कार्यालय सह-मंत्री बनाया गया है।

दिनेश प्रताप सिंह को मुख्य प्रवक्ता, मनीष दीक्षित को प्रदेश मीडिया संयोजक तथा हिमांशु राज पंडित को प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा की नई टीम में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने का प्रयास स्पष्ट दिखाई देता है। कानपुर क्षेत्र में राम किशोर साहू की नियुक्ति और प्रकाश पाल को प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी मिलने से संगठन के स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि नई टीम आगामी चुनावी चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करेगी।

 #BJP #BJPUP #Kanpur #RamKishorSahu #PrakashPal #OBCMorcha #UPPolitics #KanpurNews #BJPOrganization #LucknowNews #PoliticalNews

Comments