कानपुर में 5 साल की मासूम से दरिंदगी, पड़ोसी आरोपी गिरफ्तार...


शिवराजपुर थाना क्षेत्र में नमकीन खिलाने का लालच देकर बच्ची को ले जाने का आरोप, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा

कानपुर। शिवराजपुर थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी युवक शोभित को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक उसे नमकीन खिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि युवक बच्ची को एक कमरे में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

कुछ देर बाद बच्ची रोती-बिलखती हुई घर पहुंची। परिजनों ने जब बच्ची से जानकारी ली तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।

पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी शोभित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

एसीपी बिल्हौर अंकित कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

#Tags

#Kanpur #KanpurNews #Shivrajpur #KanpurPolice #CrimeNews #UPNews #UttarPradesh #BreakingNews #BreakingKanpur #Crime #PoliceAction #ChildSafety #UPTVLive #UPTVLiveNews

Comments