कानपुर के औद्योगिक गौरव के 105 साल: जेके कॉटन में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, वरिष्ठ सुरक्षाकर्मी सम्मानित।
शहर के औद्योगिक इतिहास की आधारशिला मानी जाती है जेके ऑर्गनाइजेशन की मदर कंसर्न
कानपुर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जेके ऑर्गनाइजेशन की मदर कंसर्न जेके कॉटन लिमिटेड ने अपने 105 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस दोहरे ऐतिहासिक अवसर पर मिल परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निदेशक (सीनियर वाइस प्रेसिडेंट) संजय दुबे ने मिल परिसर में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।
105 साल का गौरवशाली इतिहास
औद्योगिक नगरी कानपुर के विकास में जेके समूह का योगदान स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। जेके कॉटन लिमिटेड ही वह मूल इकाई है, जिससे संपूर्ण जेके ऑर्गनाइजेशन का विस्तार हुआ। 105 वर्ष पूर्व स्थापित इस मिल ने कानपुर को देश के प्रमुख कपड़ा उद्योग केंद्र के रूप में पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
सुरक्षाकर्मियों को किया गया सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मिल परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। कर्मचारियों ने गुब्बारे उड़ाकर राष्ट्रीय पर्व का उल्लास व्यक्त किया। इस दौरान संस्थान के प्रति समर्पित सेवाओं के लिए वरिष्ठ सुरक्षाकर्मियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारी नीरज द्विवेदी, रावेन्द्र सिंह, संजय श्रीवास्तव, अजय मिश्रा, संदीप मिश्रा, अजीत पाल, त्रिलोचन सिंह, रोहित यादव सहित समस्त सुरक्षाकर्मी व मिल से संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
बुनियादी ढांचे व स्वास्थ्य सेवा में योगदान
संजय दुबे के प्रयासों से कानपुर में होटल ताज, एमराल्ड गॉर्डन सोसाइटी, एमराल्ड गुलिस्ताँ हाउसिंग और खेल जगत में ग्रीन पार्क व इकाना स्टेडियम (यूपीसीए) से जुड़े महत्वपूर्ण विकास कार्य हुए हैं। इसके साथ ही जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज/हॉस्पिटल में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना जैसे सामाजिक कार्य किए गए। अब अगले चरण में शहर को विश्व स्तरीय अस्पताल की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य जारी है।
Comments
Post a Comment